Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो के बंद किए गए स्टेशनों के प्रवेश, निकास द्वार खोले गए

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर छह स्टेशनों को बंद किए जाने के कुछ घंटे बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार फिर से खोल दिए गए हैं।

पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार सुबह छह बजे से बंद कर दिए गए थे।

डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पहले छह मेट्रो स्टेशनों को शाम चार बजे तक बंद रखने का फैसला किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर शाम पांच बजे तक कर दिया।

डीएमआरसी ने सेवा संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि अब सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश