Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दंगा मामले में आरोपी की याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों की आरोपी नताशा नरवाल की उस याचिका पर सोमवार को दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा, जिसमें अकादमिक सम्मेलन के सिलसिले में ब्रिटेन जाने की अनुमति मांगी गई है।

न्यायमूर्ति अमित बंसल ने राहत देने से इनकार करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली नरवाल की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए मामले को 15 अक्टूबर को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

नरवाल के वकील ने कहा कि वह दो नवंबर से एक दिसंबर के बीच एक सम्मेलन के लिए ब्रिटेन जाना चाहती है।

उसके वकील ने याचिका पर जल्द फैसला लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि आरोपी को अपना पासपोर्ट मिलने के बाद वीजा के लिए आवेदन करना होगा और टिकट भी खरीदने होंगे।

वकील ने बताया कि नरवाल का पासपोर्ट आपराधिक कार्यवाही के मद्देनजर जमा किया जा चुका है।

छह अक्टूबर को निचली अदालत ने मामले की गंभीरता और कार्यवाही के चरण को देखते हुए नरवाल को ब्रिटेन जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश