Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

एनआईए ने श्रीनगर में पाकिस्तानी आतंकियों को पनाह देने के लिए इस्तेमाल की गई इमारत कुर्क की

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने और आतंकी नेटवर्क से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री छिपाने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक इमारत को कुर्क किया है।

एनआईए के एक बयान के मुताबिक, हजरतबल के दनिहामा गांव में खसरा नंबर 315 पर स्थित इमारत को कुर्क कर लिया गया है। यह इमारत आरोपी गुलाम मोहम्मद मीर (उर्फ मामा गैस) की है और यह कार्रवाई प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी सीमा-पार से होने वाली आतंकी साजिश के मामले में की गई है।

एनआईए के महानिदेशक से जरूरी पूर्व मंजूरी लेने के बाद, गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 25 के तहत संपत्ति को कुर्क किया गया।

बयान में कहा गया है कि जांच से इमारत और आतंकी साजिश के बीच सीधा संबंध स्थापित हुआ है, क्योंकि कथित तौर पर इस जगह का इस्तेमाल पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने और आतंकी नेटवर्क से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री को छिपाने के लिए किया गया था।

यह मामला 31 मार्च को जकूरा पुलिस थाने में दर्ज किया गया था, और बाद में एनआईए ने फिर से इसे दर्ज किया।

भाषा सुभाष मनीषा

मनीषा