Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

अमेरिकी तेज गेंदबाज तारा नॉरिस यूपी वारियर्स से मुंबई इंडियन्स में शामिल

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) अमेरिका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस अगले साल होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलेंगी। उन्हें यूपी वारियर्स के साथ सफल ‘ट्रेड’ सौदे के बाद मुंबई की टीम में शामिल किया गया है।

नॉरिस को वारियर्स ने 2026 सत्र से पहले 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। डब्ल्यूपीएल ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि यह 28 वर्षीय तेज गेंदबाज इसी राशि पर मुंबई इंडियन्स से जुड़ेंगी।

डब्ल्यूपीएल ने कहा, ‘‘नॉरिस 10 लाख रुपये की मौजूदा राशि पर मुंबई इंडियन्स से जुड़ेंगी।’’

नॉरिस ने डब्ल्यूपीएल की पहली नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाली एसोसिएट देश की पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था।

उन्होंने पहले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया था और डब्ल्यूपीएल में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनी थीं।

नॉरिस ने अमेरिका की ओर से अब तक पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 17 महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 2021 में अमेरिकी टीम के लिए पदार्पण किया था।

महिला प्रीमियर लीग का पांचवां सत्र 14 जनवरी से सात फरवरी 2027 तक खेला जाएगा।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द