Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

जीई एयरोस्पेस 2030 तक भारत में आपूर्ति श्रृंखला खर्च दोगुना कर 40 करोड़ डॉलर करेगी

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) विमान इंजन विनिर्माता जीई एयरोस्पेस की योजना भारत में अपनी आपूर्ति शृंखला पर होने वाले खर्च को 2030 तक लगभग दोगुना करके 40 करोड़ डॉलर करने की है। कंपनी देश से कलपुर्जों की खरीद बढ़ाने पर जोर दे रही है।

कंपनी पिछले 40 से अधिक वर्षों से भारत में मौजूद है और नागर विमानन तथा रक्षा क्षेत्रों में उसकी मजबूत उपस्थिति है। इसके अलावा पुणे में उसका एक विनिर्माण संयंत्र और बेंगलुरु में एक प्रौद्योगिकी केंद्र भी है।

वर्ष 2025 में भारत में आपूर्ति शृंखला पर जीई एयरोस्पेस का खर्च 20 करोड़ डॉलर रहा था।

जीई एयरोस्पेस के दक्षिण एशिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विक्रम राय ने सोमवार को कहा कि भारत में आपूर्ति शृंखला पर खर्च 2030 तक लगभग दोगुना हो जाएगा, जो देश के बढ़ते विमानन परिवेश के प्रति कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जीई एयरोस्पेस के पास 17 वैश्विक आपूर्तिकर्ता हैं, जिनमें टाटा समूह, महिंद्रा, एचएएल और गोदरेज शामिल हैं। इसके अलावा 2,000 से अधिक स्थानीय आपूर्तिकर्ता भी कंपनी से जुड़े हैं।

इस समय देश में जीई एयरोस्पेस के 1,400 से अधिक वाणिज्यिक इंजन और 200 से अधिक रक्षा इंजन परिचालन में हैं।

भाषा अजय पाण्डेय

अजय