Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

झारखंड के सिमडेगा में छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

सिमडेगा, 12 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के सिमडेगा जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्रा की नानी की ओर से करसैनी थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

सिमडेगा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रणवीर सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 50 साल के आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली गई है।'

डीएसपी ने बताया कि आरोपी शिक्षक कथित तौर पर उसी थानाक्षेत्र में स्थित अपने घर पर छात्राओं को ट्यूशन के लिए बुलाता था और उनके साथ छेड़छाड़ करता था।

उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले उसने कथित तौर पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

डीएसपी ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप