Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए लिपुलेख दर्रा बंद

पिथौरागढ़, 12 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए 18,300 फुट की ऊंचाई पर स्थित पुराने लिपुलेख दर्रे को बंद कर दिया गया है। इसी स्थान से यात्री भारतीय सेना की अनुमति से तिब्बत में स्थित कैलाश पर्वत के दर्शन करते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

धारचूला स्थित आदि कैलाश यात्रा आधार शिविर के प्रभारी और कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के अधिकारी धन सिंह बिष्ट ने कहा कि अच्छी शारीरिक स्थिति वाले यात्री पहले पुराने लिपुलेख दर्रे पर चढ़कर कैलाश पर्वत के दर्शन कर पाते थे, लेकिन बर्फ जमने के कारण रास्ता बंद हो गया है और वहां फिसलन बढ़ गई है। इस कारण सेना ने अगले आदेश तक दर्रे को बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि हालांकि, आदि कैलाश यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और तीर्थयात्री आदि कैलाश पर्वत के साथ-साथ नाभिढांग के पास स्थित ‘ओम पर्वत’ के भी दर्शन कर रहे हैं।

भाषा

सं, दीप्ति रवि कांत