नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) एचडीएफसी बैंक ने अपने सालाना त्योहारी अभियान की शुरुआत करने की सोमवार को घोषणा की। इसके तहत ऋण, कार्ड, बचत और चालू खातों से जुड़ी 10,000 से अधिक पेशकश की जाएंगी, ताकि ग्राहक त्योहारों के दौरान किफायती कीमतों पर खरीदारी कर सकें।
एचडीएफसी बैंक ने बयान में कहा कि इस अभियान के तहत ग्राहक अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ईजीईएमआई सुविधा का इस्तेमाल कर त्योहारों की खरीदारी पर 70,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
बैंक ने कहा कि इन पेशकश में एक्सप्रेस पर्सनल लोन, एक्सप्रेस कार लोन और अन्य वाहन ऋण, गृह ऋण तथा स्वर्ण ऋण शामिल हैं। वह कारोबार से जुड़ी बैंकिंग जरूरतों के लिए भी संपूर्ण समाधान उपलब्ध कराता है।
बयान के अनुसार, देशभर में चलाए जाने वाले इस सालाना अभियान का उद्देश्य अपने उत्पादों और सेवाओं पर विभिन्न पेशकश के जरिये त्योहारों की खरीदारी को ग्राहकों के लिए अधिक लाभकारी बनाना है।
भाषा निहारिका अजय
अजय