Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

दिल्ली मेट्रो ने कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर छह स्टेशनों पर पाबंदी शाम पांच बजे तक बढ़ाई

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को छह स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार खोलने की घोषणा के कुछ मिनट बाद ही फैसला पलटते हुए सुरक्षा कारणों से इन्हें शाम पांच बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया।

यह घटनाक्रम मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर लगाए गए सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच सामने आया है।

पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार सुबह छह बजे से बंद हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सेवा संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार को ये प्रतिबंध पहले शाम चार बजे तक लागू रहने वाले थे, लेकिन अब इन्हें शाम पांच बजे तक बढ़ा दिया गया है।

डीएमआरसी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसके अनुसार आगे की जानकारी साझा की जाएगी। हालांकि दूसरी लाइन के लिए मेट्रो बदलने की सुविधा संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी।

भाषा आशीष नरेश

नरेश