Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

यूरोपीय संघ ने करीब 1600 रूसियों, रूसी हथियार उद्योग से जुड़ी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए

ब्रसेल्स,12 अक्टूबर (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने सोमवार को रूस के हथियार उद्योग से जुड़े लगभग 1,600 रूसी लोगों और उन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए, जिनपर ड्रोन और मिसाइल के पुर्जे बनाने में शामिल रहने का संदेह है।

लगभग पांच साल पहले रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किए जाने के बाद से प्रतिबंधों की सबसे लंबी सूची में, यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों में ‘‘छद्म चुनाव’’ कराने, उनपर काम करने या उनमें हिस्सा लेने के आरोपी 77 लोगों को भी निशाना बनाया है।

प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए, ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने कहा कि इनमें से आधे से अधिक प्रतिबंध ‘‘उन बैलिस्टिक मिसाइलों की उत्पादन शृंखला से जुड़े हैं, जिनका इस्तेमाल रूस प्रतिदिन यूक्रेनी नागरिकों की जान लेने के लिए करता है।’’

एपी सुभाष सुरेश

सुरेश