Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

खाद्य वस्तुओं के महंगा होने से खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 5.54 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) खाद्य वस्तुओं के महंगा होने से सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गई। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति अगस्त में 4.83 प्रतिशत के स्तर पर थी।

जनवरी में जारी नई सूचकांक श्रृंखला के तहत सितंबर की महंगाई दर अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर रही।

खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर सितंबर में बढ़कर 7.74 प्रतिशत हो गई, जबकि पिछले महीने यह 5.97 प्रतिशत थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महंगाई की चिंताओं के बीच नीतिगत दर रेपो को पिछले सप्ताह 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया था।

भाषा निहारिका अजय

अजय