Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

एमपीएससी अध्यक्ष का छुट्टी पर जाना छात्रों, युवाओं के लिए बड़ी जीत: राहुल गांधी

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अध्यक्ष का छुट्टी पर जाना उन छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत है जो इस भर्ती निकाय में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आखिरकार एमपीएससी के अध्यक्ष को जाना पड़ा - अब भ्रष्टाचार की पूरी जांच होगी। यह छात्रों की बड़ी जीत है, यह युवाओं की बड़ी जीत है, यह सत्याग्रह की बड़ी जीत है।’’

एमपीएससी अभ्यर्थियों ने रविवार देर रात अपना 10 दिवसीय आंदोलन तब समाप्त कर दिया जब महाराष्ट्र सरकार ने आयोग में प्रश्नपत्र लीक सहित कथित अनियमितताओं की जांच के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया।

इसके तुरंत बाद, एमपीएससी अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने घोषणा की कि वे जांच पूरी होने तक छुट्टी पर चले गए हैं।

मंत्री शिवेंद्र राजे भोसले के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उन्हें सूचित किया कि उनकी अधिकांश मांगें मान ली गई हैं।

भाषा वैभव नरेश

नरेश