उप्पुगुंडूर, 12 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सोमवार को कमल के फूल तोड़ने के दौरान तालाब में डूबने से छठी कक्षा के दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों छात्र स्थानीय जिला परिषद स्कूल में पढ़ते थे और सुबह करीब नौ बजे अपने घरों से निकले थे।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे एक छात्र का शव तालाब में तैरता हुआ दिखाई दिया।
एक ग्रामीण ने तालाब के किनारे चप्पलें पड़ी देखीं और अन्य लोगों को इसकी सूचना दी।
इसके बाद ग्रामीणों ने एक छात्र को पानी से बाहर निकाला।
अधिकारी ने बताया कि बाद में ग्रामीणों को किनारे पर एक और जोड़ी चप्पल दिखाई दीं।
ग्रामीणों ने इसके बाद तालाब में तलाश की, जहां दूसरे छात्र का शव तलहटी में मिला।
उन्होंने बताया कि दोनों छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
भाषा जितेंद्र वैभव
वैभव