Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

पाकिस्तानी सेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट की मौत

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 12 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तानी सेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार दोनों पायलट की मौत हो गई। सेना ने बताया कि यह हादसा बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के पास हुआ।

सेना ने एक बयान में कहा, 'पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक मुश्शाक प्रशिक्षण विमान दोपहर में तकनीकी खराबी के कारण क्वेटा के नवां किल्ली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।'

बयान के मुताबिक, हादसे में विमान के सवार दोनों पायलट - प्रशिक्षक मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और प्रशिक्षु कैप्टन अब्दुल समद - की मौत हो गई।

राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना के दो पायलट की मौत पर गहरा दुख जताया।

इससे पहले, जून में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मुजफ्फराबाद के पास पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार सभी कर्मियों की मौत हो गई थी।

भाषा पारुल शोभना

शोभना