नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने सोमवार को कहा कि उसने जुलाई-सितंबर, 2026 के दौरान उपयोगिता स्तर की 419 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन क्षमता जोड़ी है। यह क्षमता एक साल पहले की समान अवधि में चालू की गई 182 मेगावाट क्षमता के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है।
उपयोगिता (यूटिलिटी) स्तर की परियोजना से आशय बिजली पैदा करने के लिए तैयार किए गए बड़े ऊर्जा बुनियादी ढांचे की स्थापना से है।
कंपनी ने बयान में कहा कि टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के दौरान 131.2 मेगावाट-घंटे की भंडारण परियोजनाओं का भी क्रियान्वयन किया।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के दौरान कंपनी ने कई प्रमुख परियोजनाओं को चालू किया। इनमें 100.8 मेगावाट की जेवली पवन परियोजना, 227.5 मेगावाट सौर क्षमता एवं 101.2 मेगावाट-घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) वाली कलासर एफडीआरई परियोजना, 100 मेगावाट की कयाथर ग्रुप कैप्टिव परियोजना और 72.5 मेगावाट की टाटा स्टील कैप्टिव परियोजना शामिल हैं।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय