Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

कर्नाटक: कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने मार्च निकाला

बेंगलुरु, 12 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस सांसद और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सोमवार को यहां कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) मुख्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर कथित घटना को छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।

मार्च का नेतृत्व भाजपा की विधान परिषद सदस्य भारती शेट्टी और अन्य महिला नेताओं ने किया। हाथों में तख्तियां थामी प्रदर्शनकारियों ने केपीसीसी मुख्यालय का घेराव करने की कोशिश की।

मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मार्च को रोका और प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड पार करने से रोक दिया। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया और पुलिस की बस में ले जाया गया।

भारती शेट्टी ने संवाददाताओं से कहा, 'प्रोफेसर होने के बावजूद मणिपुर के इस कांग्रेस सांसद ने महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया। एक गुरु के पद पर रहते हुए उन्होंने महिलाओं का यौन उत्पीड़न करके शर्मनाक व्यवहार किया। भाजपा पूरे देश में इस कांग्रेस सांसद और उनके कथित गलत कामों का विरोध कर रही है।'

शेट्टी ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी आरोपी सांसद का समर्थन करने का आरोप लगाया।

भाषा पारुल संतोष

संतोष