वुहान (चीन), 12 अक्टूबर (एपी) चीन ओपन के रूप में दो साल में अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीतने के एक दिन बाद झेंग किनवेन ने कंधे की चोट के कारण सोमवार को वुहान ओपन से नाम वापस ले लिया।
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग ने रविवार को चीन ओपन के फाइनल में फ्रेंच ओपन चैंपियन मीरा एंड्रीवा को 7-5, 6-4 से हराया था। एंड्रीवा ने भी वुहान ओपन से हटने का फैसला किया है।
वुहान ओपन में अन्ना बोंडार ने एंड्रीवा की और कैमिला ओरोसियो ने झेंग की जगह ली है।
इस बीच सोमवार को खेले गए मुख्य ड्रॉ के मैच में लैला फर्नांडीज ने एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया।
एपी
पंत सुधीर
सुधीर