(कॉपी में बदलाव के साथ)
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों के साथ कथित मारपीट की घटना पर सोमवार को चिंता जताते हुए मामले की जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की।
जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने के मुद्दे पर दिल्ली उच्च न्यायालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में युवा कांग्रेस ने पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और उन्हें हिरासत में लिए जाने की निंदा की। संगठन ने इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की याचिका पर जवाब देने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस को मंगलवार तक का समय दिया, जिसके बाद संगठन के विधि प्रकोष्ठ ने मीडिया को संबोधित किया।
याचिका के अनुसार, युवा कांग्रेस ने 25 सितंबर को लगभग 100-150 लोगों के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, इसकी अनुमति नहीं दिए जाने की सूचना एक अक्टूबर को दी गई, जिस दिन प्रदर्शन प्रस्तावित था।
भाषा आशीष संतोष
संतोष
आशीष