Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

ब्रिजर एसयूवी को भारतीय बाजार के लिए डिजाइन, विकसित किया गया है : रेनो समूह के सीईओ

(कमल किशोर शंकर)

पेरिस, 12 अक्टूबर (भाषा) फ्रांस की वाहन विनिर्माता कंपनी रेनो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) फ्रांस्वा प्रोवो ने सोमवार को कहा कि नई चार मीटर से कम लंबाई वाली एसयूवी ‘ब्रिजर’ को भारत में स्थानीय बाजार के लिए विकसित और डिजाइन किया गया है। हालांकि, इसमें वैश्विक बाजारों में उतरने की भी क्षमता है।

पेरिस मोटर शो में उन्होंने कहा कि रेनो अपने वाहनों में नई प्रौद्योगिकियां तेजी से ला रही है। इनमें नई पीढ़ी की बैटरी से लेकर ‘जेमिनी एआई’ सहायक तक शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय विस्तार के तीसरे चरण में तेजी ला रही है।

प्रोवो ने कहा, “भारत में ब्रिजर हमारी प्रमुख एसयूवी होगी। इसे विशिष्ट डिजाइन और इलेक्ट्रिक एवं हाइब्रिड वाहन प्रौद्योगिकी के साथ भारत में, भारतीय बाजार के लिए विकसित किया गया है। इसमें वैश्विक बाजारों में उतरने की भी क्षमता है।”

उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक परिस्थितियां अनिश्चित हैं और इलेक्ट्रिक से लेकर कृत्रिम मेधा (एआई) तक के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी तेजी से बदल रही है। नए प्रतिस्पर्धी वाहन उद्योग के तौर-तरीकों को भी बदल रहे हैं।

उन्होंने कहा, “इस माहौल में हम पहले से कहीं अधिक तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।”

प्रोवो ने कहा कि फ्रांस की यह वाहन कंपनी अपनी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियां भी विकसित कर रही है, खासकर इलेक्ट्रिक वाहन और सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में।

ब्रिजर एक बहु-ऊर्जा वाहन परियोजना होगी, जिसके तहत इसका इलेक्ट्रिक संस्करण भी पेश किया जाएगा। इसे 2027 में बाजार में उतारने की योजना है।

भाषा योगेश अजय

अजय

योगेश

अजय