Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

एमक्योर फार्मा ने अनुषंगी कंपनियों के विलय को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लि. के निदेशक मंडल ने अपनी दो पूर्ण अनुषंगी कंपनियों जुवेंटस हेल्थकेयर लि. और एमक्यूटिक्स बायोफार्मास्युटिकल्स लि. के मूल कंपनी में विलय की मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस विलय का उद्देश्य समूह के भीतर कंपनियों के ढांचे को व्यवस्थित करना और परिचालन दक्षता बढ़ाना है।

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ने कहा कि इस योजना को अमल में लाने के लिए नियमों के तहत जरूरी वैधानिक और नियामकीय मंजूरियां लेनी होंगी। इसमें मुंबई स्थित राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण की मंजूरी भी शामिल है।

सूचना के मुताबिक, जुवेंटस हेल्थकेयर और एमक्यूटिक्स बायोफार्मास्युटिकल्स, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की पूर्ण अनुषंगी कंपनियां हैं। इसलिए इस योजना के तहत कोई नकद भुगतान नहीं किया जाएगा और न ही नए शेयर जारी किए जाएंगे। इससे सूचीबद्ध कंपनी के शेयरधारिता ढांचे में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स का कारोबार वित्त वर्ष 2025-26 में 5,243.19 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि में जुवेंटस हेल्थकेयर का कारोबार 1,040.58 करोड़ रुपये और एमक्यूटिक्स बायोफार्मास्युटिकल्स का कारोबार 29.37 करोड़ रुपये रहा था।

भाषा रमण अजय

अजय