Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

पाकिस्तान: केपीके में आपातकाल लागू; पूर्व मुख्यमंत्री को एहतियातन हिरासत में लिया गया

पेशावर, 12 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) में आपातकाल लागू होने के बाद पुलिस ने प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री सोहेल आफरीदी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सात अन्य नेताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया है।

रविवार को उत्तर-पश्चिमी प्रांत में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण आपातकाल लागू किए जाने के तुरंत बाद आफरीदी और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया।

इसके साथ ही जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार का अंत हो गया।

आपातकाल उस समय लागू किया गया, जब पीटीआई आफरीदी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाल रही थी। इस मार्च में इमरान खान की रिहाई और उन्हें इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में आफरीदी, खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा के अध्यक्ष बाबर सलीम स्वाती और पीटीआई के प्रांतीय अध्यक्ष जुनैद अकबर समेत अन्य नेता शामिल हैं।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश