Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को चेताया

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने सोमवार को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा ‘‘गैरकानूनी हथियार’’ अंततः उनके अपने लोगों को नुकसान पहुंचाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे देशों के राजनीतिक नेतृत्व को गैरकानूनी गतिविधियों का समर्थन करने के दीर्घकालिक परिणामों को समझना चाहिए।

उन्होंने यहां राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय में ‘भारत के मूल राष्ट्रीय हित, मूल्य और रणनीतिक उद्देश्य’ विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा, ‘‘आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को यह समझना होगा कि लंबे समय में इससे उनके अपने लोगों को भी नुकसान पहुंचेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह ‘गैरकानूनी हथियार’ दूसरों को नुकसान पहुंचाता दिख रहा है। एक दिन यह हमें भी नुकसान पहुंचाएगा। वहां के नेतृत्व को यह बात समझनी होगी।’’

राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकताओं पर जोर देते हुए कहा कि भारत के उद्देश्यों में देश के भीतर सुरक्षित माहौल बनाए रखना, राष्ट्रीय एकता और विकास की रक्षा करना तथा अपने क्षेत्र, हवाई क्षेत्र और समुद्री हितों की सुरक्षा करना शामिल है। इनमें अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा भी शामिल है।

उन्होंने भारत के साइबर क्षेत्र की सुरक्षा करने और क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति तथा अंतरराष्ट्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अन्य देशों के साथ रचनात्मक सहयोग मजबूत करने के महत्व पर भी जोर दिया।

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रीय सुरक्षा को देश की प्रगति के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ऐसा माहौल बनाना है, जिसमें भारत सुरक्षित रूप से विकास कर सके, समृद्ध हो सके और अपनी आकांक्षाओं को पूरा कर सके।

भाषा तान्या वैभव

वैभव