Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

द्रमुक ने विजय को भाजपा का गुलाम बताया

चेन्नई, 12 अक्टूबर (भाषा) द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता टी. के. एस. एलंगोवन ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय को 'भाजपा का गुलाम' बताया।

‘पीटीआई वीडियो’ से बात करते हुए एलंगोवन ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय केवल भाजपा के साथ ही जाएंगे।

द्रमुक के पूर्व सांसद ने कहा, “विजय भाजपा की देन हैं। इसलिए, मुझे नहीं पता कि विजय भाजपा के सामने किस तरह की मांग रखेंगे और हमें उसका क्या फल मिलेगा। इंतजार करते हैं और देखते हैं।'

मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेन्नई दौरे के दौरान उनके सामने कोयंबटूर और मदुरै में मेट्रो रेल परियोजनाओं की मांग रखी थी, जिसका जिक्र करते हुए एलंगोवन ने कहा, “जब हमने यह मांग की थी, तो उन्होंने मना कर दिया था। देखते हैं कि अब वे क्या करते हैं। अगर वे इसे स्वीकार कर लेते हैं, तो यह तमिलनाडु के लिए अच्छा होगा।”

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा