लॉस एंजिलिस, 12 अक्टूबर (भाषा) ‘रिप्राइजल’ की अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स ओलिविया कल्पो ने अपने पति और फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियन मैककैफ्रे के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है।
मैककैफ्रे ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम खाते पर कई तस्वीरें साझा करते हुए यह जानकारी दी। पहली तस्वीर में अभिनेत्री नवजात शिशु के साथ नजर आ रही हैं, वहीं इसके बाद की तस्वीरों में मैककैफ्रे भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं।
दंपति ने अपने बेटे का नाम रोमन ऑगस्टस मैककैफ्रे रखा है। उन्होंने तस्वीरों के साथ दिए गए विवरण में बताया कि बेटे का जन्म 29 सितंबर को हुआ था।
कल्पो और मैककैफ्रे की मुलाकात 2019 में हुई थी और इसके कुछ ही समय बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। उन्होंने 2023 में सगाई की घोषणा की और 2024 में वेस्टरली में शादी कर ली। दंपति की पहली संतान कोलेट एनालिस मैककैफ्रे का जन्म 2025 में हुआ था।
भाषा तान्या वैभव
वैभव