Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अर्जुन रामपाल ने ‘अर्जुन नागा’ की शूटिंग शुरू की

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी अगली फिल्म 'अर्जुन नागा' की शूटिंग शुरू कर दी है।

अनिल शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रामपाल खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। ‘राजनीति’, ‘डॉन’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके रामपाल ने शूटिंग शुरू होने पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोमवार को एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर में अभिनेता जीन्स और टी-शर्ट पहने फिल्म के पोस्टर वाले गेट के सामने खड़े नजर आ रहे हैं, साथ ही तस्वीर में लिखा है, ‘‘अनिल शर्मा और उत्कर्ष शर्मा के साथ ‘अर्जुन नागा’ के पहले दिन की शुरुआत। ‘अर्जुन नागा’ शुरू।’’

फिल्म में ‘द राजा साब’ की अभिनेत्री निधि अग्रवाल और निर्देशक के बेटे उत्कर्ष शर्मा सहित अन्य कलाकार भी हैं। इससे पहले अनिल और उत्कर्ष 2023 में रिलीज हुई ‘गदर 2’ और 2024 की फिल्म ‘वनवास’ में साथ काम कर चुके हैं।

‘अर्जुन नागा’ के अलावा रामपाल प्राइम वीडियो की सीरीज ‘बिलिनेयर’ में भी नजर आएंगे। हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल के निर्देशन में बन रही इस सीरीज में वह एक प्रभावशाली कारोबारी की भूमिका निभा रहे हैं और उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है।

भाषा शोभना

शोभना