Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

भारत की युवा खिलाड़ी अतिका ​​मीर कार्ट रिपब्लिक से जुड़ी

सिंगापुर, 12 अक्टूबर (भाषा) भारतीय रेसिंग सनसनी अतिका ​​मीर को एफवन ड्राइवरों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कार्ट रिपब्लिक (केआर) टीम ने अनुबंधित किया है।

यह इटली के दिग्गज डिनो चिएसा की टीम है, जिन्होंने लुई हैमिल्टन सहित कई फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन के करियर को आगे बढ़ाने में मदद की है।

भारत की 11 वर्षीय रेसर अतिका ने यूरोप में कई कार्टिंग सीरीज में अपने प्रदर्शन से चिएसा को प्रभावित किया और उन्होंने अब सत्र के बीच केआर से जुड़ने का फैसला किया है।

केआर और चिएसा के साथ काम कर चुके फॉर्मूला वन ड्राइवरों की लंबी सूची में मौजूदा विश्व चैंपियन लैंडो नॉरिस, जॉर्ज रसेल, ऑस्कर पियास्त्री, वर्तमान चैंपियनशिप में सबसे आगे चल रहे किमी एंटोनेली और अरविद लिंडब्लाड सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

अतिका ने कहा, ‘‘केआर से जुड़कर और एक नए अध्याय की शुरुआत करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। मैं टीम के साथ काम करने, जितना हो सके सीखने और खुद को एक बेहतर ड्राइवर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगी।’’

भाषा

पंत

पंत