Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अभिनेता रोहन कैंपबेल निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने की तैयारी में

लॉस एंजिलिस, 12 अक्टूबर (भाषा) ‘द हार्डी बॉयज’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता रोहन कैंपबेल ने कहा है कि वह एक ऐसी फिल्म के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने की योजना बना रहे हैं, जिसकी कहानी बहुत व्यक्तिगत होगी।

कैंपबेल ने अपने निर्देशन की योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि वह 2027 की गर्मियों में इस फिल्म को बनाने की योजना बना रहे हैं और इसकी तैयारियों में जुटे हैं।

उन्होंने ‘फिल्म अपडेट्स’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं फिलहाल कुछ परियोजनाओं पर काम कर रहा हूं। अगले साल की गर्मियों में अपनी फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी कर रहा हूं, जिसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। यह एक दिलचस्प विचार है, इसलिए हम इसे शुरू करने के लिए सभी तैयारियां कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी कहानी बहुत व्यक्तिगत है।’’

कैंपबेल ने 2008 में ‘मेयरथॉर्प’ में टायलर स्टैंटन की भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। हालांकि, 2020 में आई ‘द हार्डी बॉयज’ उनके करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुई। इस सीरीज में उन्होंने कोरी कनिंघम की भूमिका निभाई थी। इसकी कहानी किशोर भाइयों फ्रैंक (16) और जो हार्डी (12) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परिवार में एक त्रासदी के बाद अपने माता-पिता के छोटे गृहनगर ब्रिजपोर्ट चले जाते हैं।

भाषा वैभव

वैभव