Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

बस और कंटेनर की टक्कर में करीब 15 लोग घायल

हाथरस (उप्र) 12 अक्टूबर (भाषा) जिले के सासनी कोतवली क्षेत्र में अलीगढ़-आगरा राजमार्ग पर गांव समामई के पास एक पैट्रोल पंप के सामने एक स्कूल की बस और कंटेनर की टक्कर में बस के चालक, क्लीनर समेत 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे हाथरस के एक निजी स्कूल की बस अलीगढ़ से कर्मचारियों को लेकर हाथरस आ रही थी। जब यह बस गांव समामई के पास पहुंची तभी सामने की ओर से आ रहे कंटेनर से उसकी टक्कर हो गई।

पुलिस के अनुसार टक्कर से बस के चालक, क्लीनर के अलावा उसमें सवार शिक्षक और कुछ बच्चे घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बस के इमरजेंसी गेट से उसमें फंसे लोगों को निकला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने घायलों को सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल चालक, परिचालक सहित छह को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारण आगरा-अलीगढ़ रोड पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बाद में खुलवाया।

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह ने बताया कि बस और कंटेनर में आमने-सामने की टक्कर हुई है जिसमें बस के चालक और क्लीनर समेत छह को गंभीर चोटें आई हैं।

भाषा सं जफर

वैभव

वैभव