Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश

जयपुर, 12 अक्टूबर (भाषा) एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इसके अनुसार सोमवार सुबह तक के 24 घंटे के दौरान राज्य के पश्चिमी भाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ व बीकानेर जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश लूणकरणसर (बीकानेर) में 27.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।

वहीं, राज्य के पूर्वी भाग में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान टोंक व फलौदी में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी तीन-चार दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है और 13-14 अक्टूबर को बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में एक बार फिर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

भाषा पृथ्वी वैभव

वैभव