Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

बिहार: भोजपुर में थाने के अंदर गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, साथी जवान लापता

आरा, 12 अक्टूबर (भाषा) बिहार के भोजपुर जिले में एक थाने के परिसर में कथित तौर पर सहकर्मी की राइफल से चली गोली लगने के बाद 25 वर्षीय होमगार्ड (गृह रक्षा वाहिनी) जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे संदेश थाना परिसर में हुई।

मृतक की पहचान गुलजारपुर गांव निवासी मोनल कुमार राय के रूप में हुई है। वह सहार थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश दीक्षित ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘रविवार रात करीब 10 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां एक जवान को गोली लगी हुई थी।’’

उन्होंने बताया कि घायल जवान को संदेश रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

एसपी ने कहा कि गोली चलने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद से राय का एक साथी जवान लापता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

भाषा कैलाश

मनीषा

मनीषा