Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

केरलम विधानसभा में स्क्रीन छूकर मांग सकेंगे पूरक प्रश्न पूछने की अनुमति

तिरुवनंतपुरम, 12 अक्टूबर (भाषा) केरलम विधानसभा के सदस्यों को प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न पूछने के लिए हाथ उठाने की जरूरत नहीं होगी। वे अपनी सीट पर लगे मॉनिटर की स्क्रीन पर बस छूकर बोलने की अनुमति मांग सकेंगे।

इससे विधायिका की महत्वपूर्ण कार्यवाही में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा।

विधानसभा अध्यक्ष तिरुवनचूर राधाकृष्णन ने कहा कि यह सदन को पूरी तरह कागज रहित बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई ई-नियामसभा परियोजना के तहत विधानसभा को डिजिटल युग में ले जाने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

उन्होंने विधायकों से कहा, ‘‘इसलिए, जब आप पूरक प्रश्न पूछना चाहें, तो कृपया स्क्रीन को छूकर संकेत दें।’’

विधानसभा के सूत्रों ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक विधायक को उनकी निर्धारित सीट पर 21 इंच की टचस्क्रीन वाला मॉनिटर दिया गया है। पहले पूरक प्रश्न पूछने के लिए अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित करने के वास्ते विधायकों को हाथ उठाना पड़ता था, लेकिन अब वे स्क्रीन पर छूकर पीठासीन अधिकारी से अनुमति मांग सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, विधायक सदन की दैनिक कार्यवाही, प्रश्नों या व्यवस्था के प्रश्नों के संबंध में अध्यक्ष से सीधे बातचीत करने के लिए भी अपनी स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

भाषा वैभव

वैभव

वैभव