Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

टोंबो इमेजिंग का आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 665-700 रुपये प्रति शेयर

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता कंपनी टोंबो इमेजिंग इंडिया ने अपने 852 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 665-700 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी की ओर से सोमवार को जारी सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ 15 अक्टूबर को आम निवेशकों के लिए खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा।

इस आईपीओ में प्रवर्तकों और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1.22 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।

आईपीओ के पूरी तरह बिक्री पेशकश पर आधारित होने के कारण शेयर की बिक्री से कंपनी को कोई राशि नहीं मिलेगी।

कंपनी दुनिया भर के रक्षा बलों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, आंतरिक सुरक्षा संगठनों और रक्षा क्षेत्र के मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को भी उत्पादों की आपूर्ति करती है।

भाषा निहारिका

निहारिका