Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

बंगला साहिब गुरुद्वारे में 'हंगामा' के मामले में केजरीवाल, अन्य आप नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बंगला साहिब गुरुद्वारे में कथित तौर पर हंगामा करने के मामले में दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) की शिकायत पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रविवार को दर्ज कराई गई शिकायत में डीएसजीएमसी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश किया और वहां विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी और अशांति पैदा हुई। इस तरह 'गुरु घर' की पवित्रता का राजनीतिक गतिविधियों के लिए दुरुपयोग करने का प्रयास किया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि 'आप' नेताओं और विधायकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित किए, जिनमें घटना को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति पर आरोप लगाया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए फुटेज की जांच की जा रही है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जाने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारी शनिवार को बड़ी संख्या में गुरुद्वारा परिसर में एकत्र हुए थे। हालांकि, पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के कारण उनके प्रयास विफल कर दिए गए थे।

भाषा नोमान तान्या वैभव

वैभव