Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

तेल की कीमतों में नरमी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई, 12 अक्टूबर (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त में रहे। इससे पिछले कारोबारी सत्र में आई तेजी का सिलसिला जारी रहा।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 178 अंक चढ़कर 72,627.86 अंक पर पहुंच गया। एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 76.20 अंक की बढ़त के साथ 22,591.45 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में रहे। हांगकांग का हैंगसेंग मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,568.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.45 प्रतिशत घटकर 103.1 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

सेंसेक्स शुक्रवार को 879.09 अंक और निफ्टी 288.65 अंक चढ़कर बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका