Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 82 रन से हराया, टी20 श्रृंखला जीती

रावलपिंडी, 12 अक्टूबर (एपी) पाकिस्तान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर रविवार को यहां श्रीलंका को 82 रन से करारी शिकस्त दी और इस तरह से तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

माज़ सदाकत (96) और कप्तान साहिबजादा फरहान (73) दोनों को शुरू में जीवनदान मिले जिसका फायदा उठाकर उन्होंने बड़ी पारियां खेली। इससे पाकिस्तान तीन विकेट पर 215 रन बनाने में सफल रहा जो 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाए गए छह विकेट पर 232 रन के बाद उसका टी20 में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।

श्रीलंका की टीम बड़े लक्ष्य के सामने लड़खड़ा गई और सात विकेट पर 133 रन ही बना पाई। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान ने उसे सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। उन्होंने चार ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए।

श्रीलंका ने इस तरह से विदेशी धरती पर लगातार तीसरी टी20 श्रृंखला गंवाई। श्रीलंका को वेस्टइंडीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड से 3-0 से हारने के बाद वह पाकिस्तान के दौरे पर आया।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम मैच मंगलवार को रावलपिंडी में ही खेला जाएगा।

एपी

पंत

पंत