Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

झारखंड: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तीन घायल

रामगढ़ (झारखंड), 12 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के रामगढ़ जिले में एक कंटेनर ट्रक की कार से टक्कर हो जाने से कार में सवार एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर शाम चुटुपालू घाटी के पास उस समय हुआ, जब परिवार के सदस्य कार से रांची से हजारीबाग जा रहे थे।

रामगढ़ थाने के प्रभारी गजेंद्र पांडेय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कंटेनर ट्रक की कार से टक्कर होने के बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक को बाद में रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारण मार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

भाषा शोभना वैभव

वैभव