Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

केरलम के वायनाड में पर्यटक वैन पलटी, दो लोगों की मौत

वायनाड (केरलम), 12 अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक के मांड्या विश्वविद्यालय के छात्रों को लेकर जा रही एक पर्यटक वैन रविवार देर रात यहां सुल्तान बथेरी में पलट गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब डेढ़ बजे सुल्तान बथेरी के 54-माइल इलाके में हुआ, जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और इसके बाद वैन पलट गयी। विश्वविद्यालय के छात्रों समेत 15 लोगों को लेकर वैन केरलम के पर्यटन स्थलों की यात्रा से लौट रही थी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण वे सभी यात्रियों को बाहर नहीं निकाल सके।

इसके बाद दमकल एवं बचाव सेवा के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन को काटकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला और पास के अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों की पहचान रंजीत और भारत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वाहन रंजीत चला रहा था।

अभी यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि भारत विश्वविद्यालय का छात्र था या वहां का कर्मचारी।

पुलिस के अनुसार, बचाए गए तीन यात्रियों की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

भाषा गोला वैभव

वैभव

वैभव