Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

दम्माम के किंग फहद हवाईअड्डे पर हमला किया गया : सऊदी अरब

काहिरा, 11 अक्टूबर (एपी) सऊदी अरब के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला हुआ है। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

दम्माम शहर फारस की खाड़ी के तट पर बहरीन और कतर के पास स्थित है।

यह बयान अधिकारियों द्वारा राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बार फिर हमला होने की जानकारी दिए जाने के कुछ घंटे बाद आया। उड़ानों पर नजर रखने वाली सेवा ‘फ्लाइटरडार24’ ने बताया कि दम्माम हवाई अड्डे से एक उड़ान का मार्ग बदल दिया गया।

पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोही सऊदी अरब के हवाई अड्डों, सैन्य ठिकानों और तेल प्रतिष्ठानों पर सिलसिलेवार हमले करने का दावा कर रहे हैं।

एपी शफीक अविनाश

अविनाश