Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

रियाद हवाई अड्डे पर हमले में हैदराबाद के एक व्यक्ति की मौत, परिवार के 3 सदस्य घायल : ओवैसी

हैदराबाद, 11 अक्टूबर (भाषा) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में हैदराबाद के एक व्यक्ति की मौत हो गई और उनके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह परिवार हैदराबाद के मेहदीपटनम का रहने वाला है।’’

उन्होंने कहा कि इस हमले में मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई जबकि उनके दो बेटे अस्पताल में हैं। यूसुफ अली की बेटी और पत्नी सुरक्षित हैं। उनके परिवार की एक अन्य सदस्य भी इस हमले में घायल हुई है।

ओवैसी ने कहा कि वह रियाद में यूसुफ के रिश्तेदारों के संपर्क में हैं और रियाद में भारतीय दूतावास ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि पीड़ितों का ध्यान रखा जा रहा है।

हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से परिवार को हरसंभव मदद देने का अनुरोध किया।

भाषा अविनाश शफीक

शफीक