Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद नौ भारतीय नाविकों को बचाया गया, दो लापता : सोनोवाल

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को कहा कि टैंकर ‘एमटी पेट्रो डॉल्फिन’ पर ओमान के निकट सोहार एंकरेज में ड्रोन से हमला किया गया, जिस पर 11 भारतीय नाविक सवार थे।

सोनोवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि चालक दल के नौ सदस्यों को बचा लिया गया और वे सुरक्षित हैं, जबकि दो भारतीय नागरिक अब भी लापता हैं।

मंत्री ने कहा कि स्थानीय तटरक्षक बल द्वारा खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश