हैदराबाद, 11 अक्टूबर (भाषा) कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो रोकने के लिए प्रदर्शन करने पर रविवार को विहिप के 15 कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने कामरा को ‘‘हिंदू-विरोधी’’ बताते हुए कार्यक्रम स्थल आरटीसी कल्याण मंडपम में उनके खिलाफ नारे लगाए।
उसने बताया कि शो बिना किसी रुकावट के शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विरोध प्रदर्शन करने के लिए वहां एकत्र 15 लोगों को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया।’’
भाषा अविनाश शफीक
शफीक