Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अमिताभ बच्चन ने 84वें जन्मदिन पर ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन किया

मुंबई, 11 अक्टूबर (भाषा) महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार को 84वें जन्मदिन के अवसर पर अपने आवास ‘जलसा’ से बाहर आकर प्रशंसकों की भारी भीड़ का अभिवादन किया। इसके साथ ही उन्होंने हर साल अपनी एक झलक पाने के लिए एकत्र होने वाले प्रशंसकों से मिलने की अपनी परंपरा को जारी रखा।

अभिनेता ने जुहू स्थित अपने घर के एक ऊंचे चबूतरे पर खड़े होकर भीड़ की ओर हाथ हिलाया, जबकि कई लोग इस क्षण को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते नजर आए।

बच्चन के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग उस चबूतरे के आसपास खड़े थे, जिसे लाल फूलों की एक बड़ी माला से सजाया गया था।

इस खास मौके पर बच्चन ने गहरे मैरून रंग का कुर्ता पहना था और अपने कंधे पर भूरे रंग की कश्मीरी पश्मीना शॉल डाल रखी थी।

इस साल बच्चन का जन्मदिन उनके नियमित रविवार के ‘दर्शन’ के दिन ही पड़ा। यह एक लंबे समय से चली आ रही परंपरा है, जिसके तहत बच्चन अपने आवास के बाहर एकत्र हुए प्रशंसकों के सामने आते हैं और उनका अभिवादन करते हैं।

प्रशंसक बच्चन की कई फिल्मों के उनके प्रसिद्ध किरदारों वाले रूप में नजर आए, जबकि अन्य लोग महानायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाली तख्तियां थामे हुए थे।

भाषा सुमित शफीक

शफीक