Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अगले साल पुस्तक मेले और दुर्गा पूजा में शामिल होने कोलकाता लौटूंगी : तसलीमा नसरीन

कोलकाता, 11 अक्टूबर (भाषा) निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा है कि वह अगले साल पुस्तक मेले में शामिल होने और दुर्गा पूजा का उत्सव देखने के लिए कोलकाता लौटेंगी। उन्होंने दुर्गा पूजा को कलात्मक रचनाओं का उत्सव बताया।

नसरीन इन दिनों कोलकाता के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार रात ईडन गार्डन में महालय के अवसर पर आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि अगले साल भी मैं यहां रहूंगी। यहां आने और शहर में घूमने के दौरान मैंने देखा कि पूजा के पंडाल बन रहे हैं। मुझे यहां का उत्सव बहुत पसंद है, जो कलात्मक रचनाओं का उत्सव है।’’

लेखिका ने इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने और उनकी संक्षिप्त यात्रा को संभव बनाने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सरकार का आभार जताया।

नसरीन ने कहा कि वह इस बार यहां दुर्गा पूजा के पूरे उत्सव के दौरान नहीं रुक पाएंगी, लेकिन अगले साल त्योहार के समय कोलकाता में रहेंगी।

नसरीन ने रविवार को यहां साल्ट लेक में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में अपनी नयी अंग्रेजी बाल पुस्तक ‘जैस्मिन – द गर्ल हू केप्ट आस्किंग व्हाई’ से कविताएं सुनाईं।

निर्वासित लेखिका सात अक्टूबर को कोलकाता पहुंची थीं और सोमवार को शहर से रवाना होने वाली हैं। वह करीब 19 साल बाद 31 जुलाई को कोलकाता आई थीं। जुलाई के बाद यह उनकी दूसरी यात्रा है।

भाषा रवि कांत रवि कांत अविनाश

अविनाश