फातोर्दा, 11 अक्टूबर (भाषा) चर्चिल ब्रदर्स एससी ने रविवार को यहां मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल के 2026-27 सत्र में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
गौरव बोरा ने 57वें मिनट में हेडर से गोल करके चर्चिल ब्रदर्स के लिए आईएसएल में पहला गोल दागा जबकि सबेस्टियन गुटिरेज ने 86वें मिनट में दूसरा गोल करके टीम की बढ़त दोगुनी कर दी।
मुंबई सिटी एफसी की ओर से सर्जियो लामास ने इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में पेनल्टी पर गोल करके अंतर कम किया लेकिन यह टीम को हार से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं था।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द