कोलकाता, 11 अक्टूबर (भाषा) भारतीय महिला फुटबॉल टीम को रूस के खिलाफ दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले में रविवार को यहां 0-8 से करारी हार का सामना करना पड़ा।
पहले मैच में 0-4 से हारने वाली भारतीय टीम इस बार रूस के तेज और सटीक आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी। रूस ने पहले हाफ में ही पांच गोल दागकर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
रूस की ओर से दारिना इश्मुखामेतोवा, मरीन अचोयान और नतालिया मशिना ने दो-दो गोल किए, जबकि दाइआना किश्माखोवा और एलिजावेता सेमेनोवा ने एक-एक गोल दागा।
रूस की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और तेज रफ्तार के दम पर भारतीय रक्षापंक्ति को लगातार दबाव में रखा। टीम ने इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों की गलतियों का भी भरपूर फायदा उठाया।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर