Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

भाजपा सरकार के गलत कामों में मदद करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी : डोटासरा

जयपुर, 11 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस अब ‘माफ करो और भूल जाओ’ की नीति नहीं अपनाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा सरकार के ‘‘गलत कामों’’ में मदद करने वाले अधिकारियों और अन्य लोगों की कांग्रेस के सत्ता में लौटने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

डोटासरा ने कहा, ‘‘एक-एक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। सभी की जवाबदेही तय होगी। इस बार माफ करो और भूल जाओ की नीति नहीं चलेगी।’’

उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में 2028 में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2029 में केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आएगा।

कांग्रेस नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी की जवाबदेही तय होगी और जो लोग जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हें जेल जाना पड़ेगा।’’

डोटासरा ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी भाजपा सरकार के गलत कामों में मदद कर रहे हैं, जबकि कुछ अन्य सहयोग करने से इनकार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज भी कुछ आईएएस और आईपीएस अधिकारी हमसे कह रहे हैं कि वे सरकार की बेईमानी वाली गतिविधियों में साथ नहीं दे रहे हैं। वे हमसे कह रहे हैं कि याद रखा जाए कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता कथित तौर पर सरकार की मदद करने वाले लोगों पर नजर रख रहे हैं।

भाषा बाकोलिया

शफीक

शफीक