Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

बिहार के अररिया में मादक पदार्थ तस्करों से झड़प में एसटीएफ के छह जवान घायल, तीन गिरफ्तार

अररिया, 11 अक्टूबर (भाषा) बिहार के अररिया जिले में रविवार को छापेमारी के दौरान मादक पदार्थ के संदिग्ध तस्करों के साथ झड़प में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के छह जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में तीन संदिग्ध तस्करों दयानंद साह, राजकुमार साह और जुल्फिकार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध फरार हो गया।

अधिकारियों के अनुसार, कटिहार में गिरफ्तार एक तस्कर से पूछताछ के बाद मादक पदार्थ स्मैक बरामद करने के लिए एसटीएफ की टीम नरपतगंज राजमार्ग के पास खैरा गढ़िया इलाके पहुंची थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान थलहा नहर के पास यह घटना हुई।

अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने बताया कि एसटीएफ ने देवीगंज से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था और स्मैक बरामद करने के लिए राजमार्ग की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान संदिग्ध तस्करों ने कथित तौर पर लाठियों, डंडों और लोहे की छड़ों से टीम पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि टीम के दो वाहनों में तोड़फोड़ की गई और दोनों पक्षों की ओर से कथित तौर पर करीब 10 गोलियां चलाई गईं।

पुलिस ने बताया कि घायल जवानों का अररिया सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

भाषा अमित सुरेश

सुरेश