Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

नेपाल में अचानक आई बाढ़ का बिहार बैराज पर कोई खास असर पड़ने की आशंका नहीं: उपमुख्यमंत्री चौधरी

पटना, 11 अक्टूबर (भाषा) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को कहा कि नेपाल में भूस्खलन के कारण अचानक आई बाढ़ का राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर बैराज पर कोई खास असर पड़ने की आशंका नहीं है।

नेपाल के गोरखा जिले में भूस्खलन की वजह से अचानक आई बाढ़ ने सुबह बूढ़ी गंडकी नदी का बहाव रोक दिया और 35 से ज्यादा घरों व पुलों को बहा ले गई।

जल संसाधन विभाग का प्रभार संभाल रहे चौधरी ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि बाढ़ की लहर वाल्मीकिनगर बैराज से लगभग 80 किलोमीटर ऊपर की ओर देवघाट से गुजर चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘सामान्य स्तर पर लौटने से पहले बैराज में पानी का बहाव लगभग 15,000 क्यूसेक तक बढ़ने की उम्मीद है।’’

चौधरी ने कहा कि स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी एहतियाती उपाय किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में आशंका थी कि बाढ़ का पानी लगभग छह घंटे में बैराज तक पहुंच जाएगा और इससे पानी का बहाव मौजूदा स्तर (लगभग 50,000 क्यूसेक) से करीब 25,000 क्यूसेक बढ़कर लगभग 75,000 क्यूसेक हो सकता है।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘यह सामान्य सीमा के भीतर ही रहेगा। इसलिए भारतीय क्षेत्र पर कोई खास असर पड़ने की आशंका नहीं है। हालांकि, जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।’’

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अचानक आई बाढ़ के प्रभाव से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं।

भाषा पारुल नेत्रपाल

नेत्रपाल