Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

कांग्रेस एसआईआर के विरोध के बीच दिल्ली में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू करेगी

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस ने रविवार को कहा कि वह दिल्ली में जागरूकता अभियान शुरू करेगी। पार्टी ने कहा कि इसका उद्देश्य पात्र मतदाताओं को अपने विवरण की जांच करने और शिकायतें दर्ज कराने में मदद करना है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर उन्हें पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देंगे, पात्र मतदाताओं को अपने दस्तावेजों और मतदाता सूची में दर्ज विवरण की जांच करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायतें उठाने में उनकी मदद करेंगे।

यादव ने कहा कि पार्टी एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों के खिलाफ अपना आंदोलन भी जारी रखेगी।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए और न ही किसी पात्र नागरिक को उसके मतदान के अधिकार से वंचित किया जाना चाहिए।’’

यादव ने एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतों का निपटारा करने की मांग करते हुए कहा, ‘‘पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि एसआईआर से संबंधित शिकायतों के निपटारे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होने तक कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल