Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अहंकार न करें, जनता के कल्याण को प्राथमिकता दें पंचायत प्रतिनिधि: शुभेंदु

नंदीग्राम, 11 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से अहंकार न करने और निजी हितों के बजाय जनता के कल्याण को प्राथमिकता देने की रविवार को अपील की।

विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी जीत के बाद पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम के अपने पहले दौरे में अधिकारी ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के व्यवहार पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एकजुट रहें और अहंकार न करें।

इस कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के शासन के दौरान कथित अत्याचारों का सामना करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों को दुर्गा पूजा के उपहार बांटे गए।

मुख्यमंत्री ने उनसे पहले लोगों की जरूरतों को पूरा करने और उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के हितों का ध्यान रखने की अपील की।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश

अविनाश